पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय छत्रपति संभाजीनगर कैंट में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन


भारत के महान हॉकी खिलाड़ी और “हॉकी के जादूगर” कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर कैंट. में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य श्री अनिल यादव जी  के प्रेरणादायी संदेश से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं।”

विद्यालय के खेल मैदान में अलग-अलग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बॉल कलेक्शन रेस, लेमन स्पून रेस , वन लेग रेस, ८० मीटर रेस, और रस्सी खेंच प्रतियोगिताएं सामिल थी  इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे अभिभावकों ने जमकर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्राचार्य श्री अनिल यादव जी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रकाश वाघमारे जी  द्वारा  प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यालय में छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और सभी ने इस अवसर को यादगार बनाया। इस प्रोग्राम की सफलता हेतु खेल प्रभारी श्री सागर सर, खेल शिक्षक श्री सोएब सर आदि अध्यापकों ने अथक प्रयास किए ।


#Watch_the_Josh :

Post a Comment

Previous Post Next Post